" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

शीला दीक्षित को झेलनी पड़ी लोगों की नाराजगी

Add caption

नई दिल्ली। गैंगरेप पीड़ित लड़की को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का लोगों ने घेराव किया और नारेबाजी की। शीला दीक्षित के जंतर-मंतर पर पहुंचते ही वहां मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों का गुस्सा देखने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री वापस लौटने को मजबूर हो गईं। हालांकि शीला दीक्षित ने जाने से पहले मोमबत्ती जलाकर पीड़ित लड़की को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले शीला दीक्षित ने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से लोगों को इंडिया गेट जाने की इजाजत देने की मांग की। शीला दीक्षित ने गृह मंत्री से आग्रह किया कि आम लोगों को आज इंडिया गेट जाने की इजाजत दी जाए। लोग आज पीड़ित लड़की की मौत से बेहद सदमे में हैं और इंडिया गेट जाकर उसे श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।

उधर यूपीए की चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि आज देश ने अपनी एक बहन-बेटी को खो दिया है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। एक औरत और मां होने के नाते में पीड़ित परिवार के दुख को समझती हूं।

" "