" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

केजरीवाल की पार्टी भी दुष्कर्मों के खिलाफ बोलेगी हल्ला


दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार छात्रा को जल्द से जल्द इंसाफ दिलवाने के लिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी भी सड़क पर उतरने जा रही है। केजरीवाल दोपहर में दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली निकालने जा रहें है। जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

दुष्कर्म के मामलों में कानूनी कार्रवाई की लेट-लतीफी के खिलाफ भी रैली में आवाज उठाई जाएगी। इस रैली में शामिल होने के लिए दुष्कर्म की शिकार कुछ पीड़ितों और उनके परिजनों को भी बुलाया गया है। रैली का वक्त दोपहर 2 बजे मुकर्रर किया गया है। रैली के बाद केजरीवाल की पार्टी शनिवार को सुबह इंडिया गेट पर धरना देगी।

" "