" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

व्यवस्था परिवर्तन को 30 जनवरी को अन्ना हजारे करेंगे रैली


नई दिल्ली। पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने आज कहा है कि अन्ना हजारे 30 जनवरी को पटना में एक रैली करेंगे। इस रैली का मकसद व्यवस्था परिवर्तन की मांग है। सिंह ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया कि लोग पटना पहुंचे।

पूर्व जनरल सिंह ने कहा कि उन्होंने रैली के लिए मुख्यमंत्री बिहार से अनुरोध किया है कि वो वहां रैली करने की इजाजत दें। रैली में एक महीना बचा है और मुख्यमंत्री से रैली की इजाजत मिल जाएगी। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की है। मुझे आशा है कि जो हालात हैं उनके मद्दे नजर मुख्यमंत्री रैली की इजाजत दे देंगे।

सिंह ने मीडिया को बताया कि अगर प्रशासन को कठिनाई है तो हमारे वॉलिंटियर्स जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्थान को क्लियर करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज जो दिल्ली की सड़कों पर एक रोष है। खासकर युवा वर्ग में जो रोष है तो उनका समर्थन युवाओं को है। जब जब ऐसे नवयुवक ने उन्हें निमंत्रण दिया है वो सहर्ष उनके साथ गये हैं।

" "