" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

रामदेव-केजरीवाल ने भड़काई गैंगरेप के खिलाफ हिंसा : दिग्विजय


नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस व सरकार के बचाव में कांग्रेस खुलकर आ गई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने दिल्ली गैंगरेप के बाद भडकी हिंसा के लिए योग गुरू बाबा रामदेव और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

दिग्विजय ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर की मौत नहीं हुई, बल्कि हत्या की गई है। दिग्विजय ने कहा कि सुभाष की हत्या या मौत हुई, इसका फैसला कौन करेगाक् क्या इसका निर्णय मीडिया करेगा या फिर प्रदर्शनकारीक् अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन को राजनीतिक स्वरूप दिया और वे इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था लेकिन अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के शामिल होने से यह हिंसक हो गया। 

इधर सुभाष चंद तोमर पर हमले के आरोप में जिन आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें अदालत ने जमानत दे दी है। हालांकि इन आरोपियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया। पुलिस ने उन पर धारा-307 लगाकर गिरफ्तार किया लेकिन गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए। पूछताछ के नाम पर पुलिस उन्हें थाने ले गई और उनके साथ मारपीट की।

" "