" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

गैंगरेप पीड़ित लड़की की से मौत सरकार घबराई, 10 मेट्रो स्टेशन बंद, किले में तब्दील हुआ इंडिया गेट


नई दिल्ली : सिंगापुर में गैंगरेप पीड़ित लड़की की मौत के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जगह जगह मुस्तैदी बढ़ा दी है। इंडिया गेट के आसपास सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। राजपथ, विजय चौक और इंडिया गेट तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो शांत व्यवस्था बनाए रखें और इस रास्ते से न गुजरें। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी।

मालूम हो कि गैंगरेप पीड़ित छात्रा को 27 दिसंबर की सुबह माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तभी से उसकी हालत नाजुक थी। अस्पताल के 8 डॉक्टरों की टीम उसे जिंदा रखने की कोशिशें कर रहे थे लेकिन दो दिन तक चली उनकी कोशिशें भी लड़की की नहीं बचा सकीं।



" "