" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना से मिले NEA सदस्य


नोएडा :  नोएडा एंटर प्रिन्योर्स असोसिएशन (एनईए) के मेंबरों ने दिल्ली के सर्वोदय नगर स्थित निवास पर अन्ना हजारे से मुलाकात की। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने अन्ना से कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके चलाए गए आंदोलन में नोएडा के उद्यमी हमेशा साथ खड़े हैं। मिलने वालों में वी.के. सेठ, आलोक गुप्ता, कमल कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, वरुण खंडूजा आदि शामिल थे। 

'रिटेल में एफडीआई देश के खिलाफ' 
बीजेपी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चिरंजीव महाजन ने रिटेल में एफडीआई को देश के कंस्यूमर, किसानों और छोटे कारोबारियों के हितों को विपरीत बताया है। केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने एसपी और बीएसपी पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया है। 

नोएडा : बीजेपी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का गुरुवार को यूपी गेट पर विधायक डॉ. महेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यूपी गेट से मेरठ तक नोएडा महानगर इकाई के सदस्य काफिले के साथ रहे। स्वागत करने वालों में बिजेंद्र नागर, डिंपल आनंद, मनोज गुप्ता, बिमला बाथम, चांदगीराम यादव, अभिमन्यु जिंदल, अभिषेक शर्मा, डी.एन. सिंह, संजय बाली समेत बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे। 

" "