" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना समर्थकों ने तैयार की जनजागरण रणनीति

गुड़गांव। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों की बैठक रविवार को कमला नेहरू पार्क में हुई। इसमें समाजसेवी अन्ना हजार के 25 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई।

अन्ना समर्थकों ने बताया कि 15 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी भी गुड़गांव पहुंच रहे हैं। ये दोनों सदस्य गौशाला ग्राउंड में लोगों को जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने का न्योता देंगे। अन्ना समर्थक अवधेश कुमार ने बताया कि इससे पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन की तरफ से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों से लेकर कर्मचारी संगठनों तक से आह्वान किया जाएगा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई इस मुहिम का हिस्सा बने। केवल शहर ही नहीं, बल्कि गांवों से भी लोग जोड़े जाएंगे। बैठक में अन्ना समर्थक रमेश कुमार, पीएल कटारिया, सत्येंद्र कुमार, मनोज यादव, कुलदीप और विजय गर्ग आदि मौजूद थे। अन्ना टीम इससे पहले रोहतक, बहादुरगढ़, महम, हिसार, जींद में भी शिरकत करेगी। 15 जुलाई को टीम के सदस्य मेवात में भी बैठक करेंगे। इसमें लोगाें को लोकपाल बिल के लिए प्रेरित किया जाएगा।
" "