" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना स्वस्थ छुट्‍टी एक-दो दिन में


गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे को शुक्रवार को पेट में जलन की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वह ‘पूरी तरह से ठीक’ हैं।

राष्ट्रीय राजधानी आए हजारे ने आज सुबह जलन (एसिडिटी) और कमजोरी की शिकायत की और उन्हें यहां मेदांता अस्पताल ले जाया गया। उनकी देखरेख कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि वे पूरी तरह से ठीक हैं। कोई समस्या नहीं है। उन्होंने जलन की शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि हजारे को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

इससे पहले किरन बेदी ने ट्वीट करके बताया था कि अन्ना मेदांता में भर्ती किए गए हैं। क्या समस्या है, पता नहीं। डॉक्टर्स ही इस बारे में कुछ भी बता सकते हैं।

अन्ना के पूर्व सहयोगी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया है, अन्ना हॉस्पिटल में हैं। मेरी इच्छा है कि मैं जाकर उन्हें देखूं। मैं उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। 
" "