" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना की प्रतिमा स्थापना पर संशय के बादल

भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सेक्टर-चार-सात चौक पर प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम पर संशय के बादल छा गए हैं। टीम अन्ना पहले ही प्रतिमा लगाने के इस कार्यक्रम से खुद को अलग कर चुकी है।




हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन ने भी प्रतिमा न लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। उधर हरियाणा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष रविवार को हर हाल में प्रतिमा की स्थापना का दावा कर रहे हैं।




हालांकि शनिवार को पुलिस दिन भर संघ के अध्यक्ष पीएल कटारिया की तलाश में भटकती रही दूसरी ओर कटारिया लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देते रहे। इन सबके बीच अन्ना हजारे की तकरीबन डेढ़ लाख रुपए की प्रतिमा को पुलिस जब्त न कर ले। इसलिए उसे अन्यत्र छुपा दिया है।




हरियाणा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष प्यारे लाल कटारिया ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की प्रतिमा की स्थापना के लिए तैयारियां पिछले दो माह से चल रही हंै। उपायुक्त एवं पुलिस कमिश्नर सहित नगर निगम के पार्षदों एवं मेयर टीम को भी प्रतिमा लगाने में सहयोग मांगते हुए अनुमति प्रदान करने की अपील की गई थी। लेकिन कहीं से भी रोक के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसलिए अब कदम वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता।




उन्होंने कहा कि रविवार को गोशाला ग्राउंड से सुबह दस बजे जुलूस अन्ना की प्रतिमा को लेकर रवाना होगा। 11.30 बजे प्रतिमा की स्थापना सेक्टर चार सात चौक पर की जाएगी। उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।
" "