" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

देश के सामने कई चुनौतियां : रामदेव

हरिद्वार : पतंजलि विवि के वार्षिकोत्सव अभ्युदय का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि देश के समक्ष कई चुनौतियां हैं। भूख, प्यास और बेबसी का जीवन जी रहे देशवासियों को उनका हक दिलाने को योगपीठ प्रयासरत है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी संस्कृति देश के लिए घातक है। योग और आयुर्वेद से देश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति समझनी होगी। युवा शक्ति आगे बढ़ी तो देश का विकास होगा। इससे पूर्व प्रति कुलपति ब्रिगेडियर करतार सिंह ने क्विज का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का ज्ञान बोध बढ़ता है। कार्यक्रम में कुल सचिव प्रो. जवाहर ठाकुर, प्रो. जीडी शर्मा, डा. हेमंत बिष्ट आदि उपस्थित थे।
" "