" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अन्ना हजारे पर बनेंगी फिल्म : मनीष गुप्ता

जनलोकपाल विधेयक को लेकर सरकार की नाक में दम करने वाले अन्ना हजारे पर फिल्म बनाने की खबरें आ रही है। इसमें अन्ना का किरदार हास्य अभिनेता मनमौजी निभाएंगे।


इस फिल्म के निर्माता मनीष गुप्ता हैं जो इससे पहले हॉस्टल जैसी फिल्म बना चुके हैं। मनीष ने इस रोल के चयन के बारे में बताया कि, ‘मैंने फिल्म के प्रमुख किरदार के लिए करीब 30 से 40 अभिनेताओं का ऑडिशन लिया। मनमौजी इस किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं। वह न केवल अन्ना हजारे जैसे दिखते हैं, बल्कि उनकी कद काठी भी उन्हीं के जैसी है। फिल्म में मनमौजी प्रसन्ना साठे का किरदार निभाएंगे, जो बाद में अन्ना साठे के नाम से मशहूर हो जाता है। फिल्म के किरदार का नाम प्रसन्ना साठे रखे जाने के सवाल पर मनीष ने बताया कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे।


उन्होंने कहा, फिल्म में राजनीतिक पार्टियों के काल्पनिक नाम रखे हैं। मगर फिल्म देखने के दौरान किसी को भी पता चल जाएगा कि यहां किस पार्टी की बात की जा रही है। फिल्म में अन्ना हजारे के आंदोलन पर भी सवाल उठाए गए हैं। फिल्म भ्रष्टाचार को लेकर है। इसमें दिखाया गया है कि भारत में इस समय कोई भी ईमानदार नहीं है।
" "