" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरें

रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र) : समाज सेवी अन्ना हजारे ने अब महाराष्ट्र में हुंकार भरी है। अन्ना ने राज्य में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कठोर कानून की जरूरत बताई और कहा कि केन्द्र की ही तरह राज्य सरकार भी सख्त लोकपाल और लोकायुक्त के पक्ष में नहीं दिखती।


उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र में मजबूत लोकायुक्त विधेयक पारित न किया गया तो वह आंदोलन शुरू करेंगे। अन्ना ने कहा कि राज्य के गांवों का दौरा कर वह 60 जगहों पर सभाएं करेंगे। अन्ना ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरने की अपील की।


अन्ना ने कहा कि जरूरत पडऩे पर लोग सरकारी दफ्तरों के बाहर धरने पर बैठें। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे मंत्री इस्तीफा दें। अन्ना ने आर.टी.आई. कानून में फेरबदल की किसी भी कोशिश के विरोध की भी बात की।
" "