" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

इस राज्य में भ्रष्टाचारियों में बैठ गया डर, मई में आंदोलन करेंगे अन्ना

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में टीम अन्ना को मिली कामयाबी के बाद टीम अन्ना हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने की मुहिम चलाएगी।


टीम अन्ना हिमाचल प्रदेश में मजबूत लोकायुक्त कानून बनवाने के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान जागरूकता अभियान चलाएगी। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मई में प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे।


तैयार हो चुकी है जमीन
सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान अभियान चलाने को लेकर टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण और संजय सिंह शिमला, कांगड़ा और मंडी में जमीन तैयार कर चुके हैं।


जून में आएंगे अन्ना
मनीष सिसोदिया ने बताया कि टीम अन्ना मई से ही हिमाचल प्रदेश में अपना जागरूकता अभियान शुरू करेगी। प्रदेश के सभी जिलों में बैठकें कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा किया जाएगा। अन्ना जून में यहां आएंगे।


फेसबुक पर अपडेट
प्रदेश में मजबूत लोकायुक्त कानून को लेकर ऑनलाइन मुहिम टीम अन्ना ने शुरू कर दी है। इंडिया अंगेसट करप्शन की ओर से आईएसी हिमाचल प्रदेश के नाम से फेसबुक पर विशेष पेज बनाया गया है। इसे नियमित तौर पर अपडेट किया जा रहा है।


‘बिजली में भ्रष्टाचार’
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा के कई नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसे रोकना है तो प्रदेश के युवाओं को आगे आना होगा।
" "