" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

टीम अन्ना आंदोलन: बुंदेलखंड में विस्तार प्रक्रिया तेज

 भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए अन्ना टीम ने संगठन को विस्तार देने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।


भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के लिए इण्डिया अगेंस्ट करप्शन को मजबूत बनाने की अन्ना हजारे की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए अन्ना टीम ने कसरत शुरू कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले ब्लॉक स्तर तक संगठन पहुँचाने की योजना है। इसके लिए बुंदेलखंड के सातों जनपदों से ब्लॉक स्तर के पाँच सक्रिय कार्यकर्ताओं को यहाँ बुलाया जा रहा है। 


इनको 29 अप्रैल को यहाँ प्रशिक्षण देने के साथ संगठन के विस्तार के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण में टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल व संजय सिंह के हिस्सा लेने की संभावना है। संगठन के उच्च न्यायालय प्रभाग इलाहाबाद के संयोजक अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि संगठन की दिशा व दशा तय करने के लिए कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। साथ ही संगठन कोविस्तार के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर पाँच-छह अच्छे कार्यकर्ताओं की पहचान कर बैठक में बुलाया गया है।
" "