" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

न्यायपालिका में सफाई की जरूरत-हेगड़े

न्यायपालिका की ‘सफाई’ की आवश्यकता पर बल देते हुए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और टीम अन्ना के सदस्य न्यायमूर्ति संतोष हेगड़े ने मंगलवार को कहा कि न्यायपालिका भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख योगदानकर्ता है।


न्यायमूर्ति हेगड़े ने यहां प्रबंधन छात्रों से कहा कि न्यायपालिका की सफाई करने की जरूरत है। यदि आप इंसाफ करने के लिए कटिबद्ध हैं तो न्यायपालिका में प्रवेश करें और व्यवस्था सुधारें, जो दयनीय हालत में है।


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले प्रमुख योगदानकर्ताओं में एक न्यायपालिका है। जब तक भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष नहीं छेड़ा जाता तब तक भारत प्रगति नहीं करेगा।


न्यायमूर्ति हेगड़े ने कहा कि सेना प्रमुख ने कहा है कि उन्हें रिश्वत देने का प्रयास किया गया। मैं न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के बारे में जानता हूं। अन्य दो संगठनों के बारे में मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।
" "