" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

गडकरी ने अन्ना इफेक्ट को नकारा

दिल्ली नगर-निगम चुनाव में मिली जीत से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि कांग्रेस विरोधी जन भावना को देखते हुए उम्मीद जग गई है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में पार्टी ही विजय होगी। गडकरी ने कहा कि दिल्ली में होने वाले हर चुनाव का राष्ट्रीय महत्व होता है, क्योंकि यहा पर देश भर के लोग रहते है। इसलिए यह परिणाम देश भर की भावनाओं को दर्शाते हैं, जिनमें महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर काग्रेस के खिलाफ जनता सामने आई है।


भाजपा नेतृत्व के लिए स्थानीय निकाय के यह चुनाव कितने अहम है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गडकरी ने खुद भाजपा मुख्यालय में इसका जश्न मनाया। उत्तर प्रदेश की करारी हार के बाद पार्टी में गडकरी के प्रयोग व कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे। अब उन्होंने राहत की सास ली है। उन्होंने कहा कि पंजाब, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विधानसभा व स्थानीय निकायों के चुनाव में काग्रेस विरोधी माहौल साफ नजर आया है।


इससे भाजपा के लिए लाभ की स्थिति बनी है और पार्टी आने वाले दिल्ली विधानसभा व लोकसभा चुनाव में इसका लाभ उठाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजस्थान व उत्तर भारत में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी, लेकिन अब स्थितिया बदल रही है। गडकरी ने इस माहौल के लिए अन्ना हजारे के अभियान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि अन्ना के अपने गाव में हुए स्थानीय निकाय में उनके विरोध के बावजूद राकापा जीती है, हालाकि भाजपा भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ किसी भी अभियान का समर्थन करती है
" "