" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

भ्रष्टाचार के विरोध में कोई भी आंदोलन कर सकता है: शाहनवाज

भाजपा महासचिव शाहनवाज हुसैन ने केंद्र की मनमोहन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शनिवार को यहां कहा कि देश में कोई भी सामाजिक संगठन इसके विरोध में आंदोलन कर सकता है और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी यही किया।


हुसैन ने यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा के दौरान अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन करने या नहीं करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि सब कहते हैं भ्रष्टाचार गलत है। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल आने से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा लेकिन उससे भय पैदा होगा।


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं को संसद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि देशभक्त पर जुल्म होता है तो भाजपा इसका विरोध करेगी और उसमें शामिल होगी लेकिन हमारी पार्टी किसी के विचार की मोहताज नहीं है। पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद और संसद के बाहर बोफोर्स जैसे कई मुद्दे उठाकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
" "