" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

पहले लोकल स्तर पर हो बदलाव: अन्ना


 समाजसेवी अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि लोगों को देश बदलने के बारे में सोचने से पहले अपने इलाके में बदलाव लाना चाहिए।

हजारे ने कहा, पहले अपने इलाके में बदलाव लाएं और उसके बाद ही देश बदलने के बारे में सोचें। देश में बदलाव लाने से पहले मोहल्लों का विकास पहले होना चाहिए।

उन्होंने कहा, अहमदनगर जिले के रालेगणसिद्धि गांव निवासी गांधीवादी हजारे ने अपने गांव में कहा कि पहले लोग भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं के बिना सो जाते थे। लेकिन लोगों ने इसे बदला और अब समृद्धि सभी ओर देखी जा सकती है।

हजारे ने इसके साथ ही ऐसे राजनीतिज्ञों की संख्या में गिरावट आने पर अप्रसन्नता जतायी जो यह सोचते हैं कि भारत आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान लोग लंबी चौड़ी बाते करते हैं लेकिन बाद में वे उसका पालन नहीं करते। राजनीति में ऐसे कम ही लोग बचे हैं जो यह सोचते हैं कि भारत आगे बढ़ेगा। उनकी संख्या में अब कमी आयी है।

उन्होंने कहा कि विकास तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करना दो अलग अलग चीजें हैं। पहली चीज विकास है। देश के आगे बढ़ने के लिए सभी क्षेत्रों में विकास जरूरी है। हालांकि इस विकास के दौरान भ्रष्टाचार भी रोक लगायी जानी चाहिए। विकास और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो अलग अलग पहलू हैं। 
" "