" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

अरविंद केजरीवाल आज फिर करेंगे खुलासा


नई दिल्ली।। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के नेता अरविंद केजरीवाल अपने 'पोल खोल अभियान' को जारी रखते हुए दिवाली से पहले एक और धमाका करने जा रहे हैं। आईएसी के मुताबिक शुक्रवार को भ्रष्टाचार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया जाएगा। आईएसी का यह चौथा खुलासा होगा। आईएसी के पिटारे में इस बार क्या है, इस पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।

आईएसी ने शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। आईएसी ने गुरुवार को मीडिया को इस बाबत एक संक्षिप्त जानकारी दी। बीते तीन खुलासों में आईएसी के निशाने पर राजनेता और उद्योगपति आ चुके हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में टीम किस पर तीर छोड़ेगी, इसे लेकर भी कयासों का दौर गर्म है।

इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने पहली बार सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर खुलासा किया था। इसके बाद आईएसी के निशाने पर गडकरी आए। गडकरी के बाद आईएसी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और कांग्रेस-बीजेपी के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।
" "