" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सावंत से की


नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक बार फिर हमला किया। उन्होंने केजरीवाल की तुलना बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत की।

सिंह ट्विटर लिखा, अरविंद केजरीवाल राखी सावंत की तरह करते हैं, वे दोनों बेवजह एक्सपोज करने की कोशिश करते हैं वो भी बिना किसी तथ्य के। सिंह ने आगे ट्विट किया, राखी सावंत से केजरीवाल की तुलना करने पर मैं राखी से माफी मांगता हुं। उन्होंने लिखा, माफ करना राखी, मैं आपका पुराना प्रशंसक हूं। 

केजरीवाल हर सप्ताह किसी राजनीतिज्ञ और कॉरपोरेट के बारे में खुलासा करते हैं और लोगों को उत्सुकता होती है अगला नाम किसका होगा।

अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और खुद को डेंगू से भी अधिक घातक बताया था। केजरीवाल ने कहा था, मैं डेंगू से भी अधिक घातक हूं,यदि मैंने कांग्रेस और भाजपा को काट लिया तो समझिए उन्हें समस्याओं का सामना करना ही होगा।

केजरीवाल ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब शुक्रवार को उन्होंने स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले नेताओं व उद्योगपतियों के नामों का खुलासा किया था।

केजरीवाल ने मुकेश व अनिल अम्बानी, कांग्रेस सांसद अनु टंडन, डॉबर परिवार और जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन सभी के एचएसबीसी बैंक की जेनेवा शाखा में खाते हैं। लेकिन इन सभी ने केजरीवाल के आरोपों से इंकार किया है।
" "