" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

सरकार मजबूत नहीं मजबूर लोकपाल बना रही है: बाबा रामदेव

इंदौर: योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि केंद्र सरकार मजबूत नहीं बल्कि मजबूर लोकपाल बना रही है। बाबा रामदेव ने कल उज्जैन से लौटते हुये यहां पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में यह विचार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि संभावना है कि लोकपाल विधेयक संसद में पारित हो जाये लेकिन सरकार मजबूर लोकपाल बनाएगी, यह बात पक्की है।

उन्होने कहा कि लोकपाल के साथ महत्वपूर्ण बात यह है कि अन्य चार संस्थाए केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सी बी आई) केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) और चुनाव आयोग इन चारो संस्थाओ के प्रमुखों की नियुक्ति भी निष्पक्ष होनी चाहिए तथा सी बी आई को स्वायत्त होना चाहिए क्योकि अकेले लोकपाल से भ्रष्टाचार नहीं मिट सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में  भ्रष्टाचार का नियंत्रण चुनाव आयोग ही करेगा तथा भ्रष्टाचार के खात्मे के लिये फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने पडेंगें।

उन्होंने हाल ही में सीबीआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर कहा कि सी वी आई प्रमुख की नियुक्ति के लिए एक व्यक्ति एक सत्ता पक्ष का, एक विपक्ष का और एक उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायधीश होना चाहिये। उन्होने कहा कि सीबीआई, सीवीसी कैग और चुनाव आयोग पांचो संस्थाओ के प्रमुख भी नियुक्ति के लिए एक ही प्रकिया अपनायी जानी चाहिए।

" "