" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

सत्ता में 'एएपी' तो भ्रष्ट मंत्रियों को छह माह में जेल : केजरीवाल


नई दिल्ली . अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (एएपी यानी आप) की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो छह महीने में भ्रष्ट मंत्रियों को जेल भेज दिया जाएगा। महल 15 दिन में जन लोकपाल कानून संसद में पारित होगा। 

नई पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने संसद मार्ग पर बड़ी तादाद में एकत्रित भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'देश में भ्रष्ट मंत्रियों की लिस्ट खत्म नहीं होने वाली। शेष पेजत्न४ 



इन सभी लोगों पर मुकदमा चलना चाहिए। इन्हें आरोप साबित होने पर जेल भेजा जाना चाहिए।' उनके साथ पार्टी का संविधान लिखने वाले शांति भूषण और पूर्व नेवी चीफ एडमिरल रामदास भी थे। केजरीवाल ने कहा, 'नई पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का नतीजा है। अब क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। अब आम आदमी संसद में जाएगा और नेता बाहर आएंगे। अब नेताओं और उस आम आदमी के बीच सीधी लड़ाई होगी। आम नागरिक 65 साल पहले मिली आजादी के बाद से अपने हक के लिए लड़ रहा है।' 

महात्मा गांधी और आंबेडकर की समाधि पर श्रद्धांजलि: 

पार्टी की औपचारिक शुरुआत से पहले केजरीवाल और उनके कुछ समर्थक पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर गए। फिर बीआर आंबेडकर मेमोरियल गए। 'आम आदमी पार्टी' की शुरुआत के लिए 26 नवंबर की तारीख चुनी गई। क्योंकि 1949 में इसी दिन देश का संविधान स्वीकार किया गया था। एनएसजी के सभी कमांडो को भी श्रद्धांजलि दी गई। जिन्होंने चार साल पहले 26 नवंबर के ही दिन मुंबई पर हुए हमले में आतंकियों का डटकर मुकाबला किया था। 


यह है राष्ट्रीय कार्यकारिणी: 

अरविंद केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक), पंकज गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव), कृष्णकांत सेवदा (कोषाध्यक्ष), मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, प्रशांत भूषण, संजय सिंह, डॉ. कुमार विश्वास, नवीन जयहिंद, दिनेश वाघेला, योगेंद्र यादव, प्रोफेसर अजीत झा, क्रिस्टीना, प्रोफेसर आनंद कुमार, शाजिया इल्मी, हेबंग प्यांग, योगेश दहिया, अशोक अग्रवाल, इलियास आजमी, सुभाष वारे, मयंक गांधी, राकेश सिन्हा और प्रेमसिंह पहाड़ी। पार्टी के इंटरनल लोकपाल में झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस भगवती प्रसाद शर्मा और एडमिरल रामदास होंगे। 



दो घंटे में बने 15 हजार सदस्य: 

आम आदमी पार्टी की सदस्यता के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 11 बजे तक सदस्यता फार्म खत्म हो गए थे। दो घंटे में 15 हजार फार्म भरे गए। पहले दिन पार्टी का सदस्य बनने वाले संस्थापक का दर्जा पाएंगे। सभी के नाम पार्टी की वेबसाइट पर डाले जाएंगे। 

" "