" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

कांग्रेस ने देश को खाई में धकेला : IAC


नई दिल्ली।। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन(आईएसी) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को खाई में धकेल दिया और अब देश को बचाने के लिए हो-हल्ला मचा रही है।

आईएसी के सीनियर मेंबर मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को देश की सेवा के लिए संसद में भेजा गया वास्तव में वे इसे बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेता संसद में कुछ नहीं करते, अब रामलीला मैदान में हो-हल्ला मचा रहे हैं।' मल्टि ब्रैंड रिटेल सेक्टर में एफडीआई के समर्थन में वह कांग्रेस की रामलीला मैदान में हो रही रैली का जिक्र कर रहे थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के भाषणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को खाई में धकेल दिया।

सिसोदिया ने कहा, 'आप सात सालों से सत्ता में हैं। देश को बचाने के बजाय आपने इसे बर्बाद कर दिया।' वहीं, जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विट किया, 'क्या फ्लॉप शो है! भाषण घातक थे। भीड़ में कोई उत्साह नहीं था। किराए की भीड़।'
" "