" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

दिल्ली में नई टीम अन्ना की अहम बैठक आज



नई दिल्ली। अन्ना हजारे अपने गैरराजनीतिक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोर कमिटी की पहली बैठक शनिवार को करेंगे। हजारे के करीबी सूत्रों ने बताया कि बैठक में पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह विशेष आमंत्रित मेहमान होंगे।

कुछ आयोजनों के सिलसिले में गुवाहाटी गए हजारे शुक्रवार दोपहर राजधानी आ गए। वह अपने करीबी सहयोगियों के साथ शनिवार की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। हजारे की नई टीम में किरण बेदी, संतोष हेगड़े, मेधा पाटकर, अखिल गोगोई और पूर्व डीजी (पंजाब जेल) शशिकांत समेत करीब 16-17 मेंबर होंगे।


सूत्रों ने बताया कि हजारे पहली बैठक के बाद अपनी टीम का विस्तार करेंगे। बैठक में वे लोग होंगे, जिनके साथ हजारे ने पहले काम किया था। उन्होंने बताया कि पीवी राजगोपाल, राजिन्दर सिंह और कई लोग भी समूह में शामिल होंगे। बेदी ने कहा कि नई टीम में नए और पुराने सदस्य होंगे। नए सदस्यों में पूर्व आईएएस अधिकारी अविनाश धर्माधिकारी, कृषि विशेषज्ञ विश्वजीत कांत और ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) ब्रजेन्द्र कोखर होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार की बैठक में हेगड़े अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों के कारण शामिल नहीं होंगे लेकिन उन्होंने अन्ना हजारे को लेटर भेज कर बता दिया है कि उन्होंने कोर कमिटी का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

" "