" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

केजरीवाल, सिसोदिया, कुमार विश्वास हिरासत से हुए रिहा, जंतर मंतर पहुंचे, 11 बजे फिर करेंगे घेराव

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, गोपाल राव, मनीष सिसौदिया और कुमार विश्वास को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया है। यहां से ये लोग जंतर मंतर के पहुंच गए हैं।
इससे पहले सुबह अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास और संजय सिंह का हिरासत में ले लिया था। ये लोग सुबह 6 बजे ही पीएम निवास, सोनिया निवास और गडकरी निवास पर घेराव करने पहुंचे थे।

कथित रूप से कोयला आवंटन में हुए घोटाले के विरोध में आज सबसे पहले मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास 10 जनपथ पहुंचे थे। वहां पर वो पुलिस हिरासत में लिए गए फिर केजरीवाल को 7 आरसीआर पर हिरासत में लिया गया थे इसके बाद गडकरी निवास पर संजय सिंह को हिरासत में लिया गया।

वहीं दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से कहा है कि आज किसी भी मेट्रो स्टेशन को बंद करने की जरूरत नहीं है। पहले खबर आई थी कि दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन रविवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
" "