" "

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत समर्थक

भ्रष्टाचार से एकजुट होकर लड़ें रामदेव-अन्ना : वी के सिंह

देश में कैंसर की तरह फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अन्ना व रामदेव को एक मंच पर आना होगा। दोनों को एक साथ बैठकर इस पर मंथन करना चाहिए। पिछले दिनों एक अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन यह मेल लंबा चलेगा तभी फल मिल सकता है। दिल्ली से देवबंद जाते समय मंगलवार को मोदीपुरम में वीके सिंह ने कुछ देर यहां रुककर ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार शरीर में खून की तरह फैल चुका है। इसे खत्म करने को सभी को एक मंच पर आना पड़ेगा। आज किसानों का कदम-कदम पर शोषण होता है। किसानों की समस्याओं के लिए मैं हमेशा लड़ूंगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका अभी राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। सभाओं में शामिल होने से राजनेताओं के बीच खलबली जरूर है। सेना में राजनीति के हस्तक्षेप पर वीके सिंह ने कहा कि यह व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। राजनेता हर जगह घुसने का प्रयास करते हैं। उनके रहते सेना में किसी का हस्तक्षेप नहीं रहा। उनके साथ किसान नेता सरदार बीएम सिंह भी थे। मोदीपुरम पहुंचने पर वीके सिंह का हिमांशु, जसवंत, प्रधान मटौर राजीव चौहान, अनंगपाल, ब्रजपाल सिंह, विपुल, राकेश चौहान, सुनील, भूपेंद्र सोम ने उनका स्वागत किया।
" "